कांगड़ा में सीआईए टीम ने कार से बरामद किया चिट्टा, आरोपी गिरफ्तार
धर्मशाला, 05 सितंबर (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने कांगड़ा बाईपास में हनुमान मंदिर घाट के पास एक कार सवार से चिट्टा बरामद किया है। बीती देर रात गश्त पर मौजूद पुलिस टीम ने कार नम्बर एचपी 39डी 6429 को चेकिंग के लिए रोका गया तो तलाशी के दौरान कार चालक के कब्ज़े से 8.03 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शौर्य पठानिया (उम्र 32 वर्ष), निवासी ओल्ड चड़ी रोड, कोतवाली बाज़ार धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित पदार्थ और घटना में इस्तेमाल की गई कार को अपने कब्ज़े में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

