home page

सीआईए टीम ने दो युवकों के चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 26 नवंबर (हि.स.)। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने दो युवकों को 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी, बटाहन (पंचरुखी) में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को काबू किया। टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर दोनों युवकों के कब्जे से 5.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। सीआईए टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

आरोपियों की पहचान शुभम निवासी गांव सुचुई डाकघर रक्कड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा, आयु 21 वर्ष तथा कशिश डोगरा उर्फ अब्बू, निवासी गांव बाल डाकघर कचिरा तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा आयु 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया