एक किलो 246 ग्राम चरस के साथ महिला व अन्य आरोपित गिरफ्तार
Apr 6, 2025, 20:37 IST
| धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत रक्कड़ में दो लोगों से एक किलो 246 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए संजय कुमार उर्फ छप्पन निवासी रक्कड़ व सुमन कुमारी उर्फ वर्षा निवासी खड़ौता तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा शामिल हैं। पुलिस ने यह चरस आरोपित के घर से बरामद की है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया