home page

नूरपुर पुलिस ने 11.87 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
नूरपुर पुलिस ने 11.87 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए की टीम ने एक युवक को हेरोइन चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए की टीम को यह सफलता क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर गांव समल में दुर्गा माता मंदिर के पास मौजूद है। पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारवाल फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास मौके पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने काले रंग की एक्टिवा (एचपी-97-ए-4222) की तलाशी ली, जिससे 11.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

आरोपी की पहचान नरेश कुमार (37 वर्ष), निवासी गांव नागड़वाँ डाकघर सौहड़ा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसके तार किन अन्य तस्करों से जुड़े हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया