home page

मैक्लोडगंज में देहरा के युवक से 1.76 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

 | 
मैक्लोडगंज में देहरा के युवक से 1.76 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार


धर्मशाला, 10 जून (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत मैक्लोडगंज में एक युवक को 1.76 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मैक्लोड़गंज की टीम द्वारा गश्त के दौरान शक के आधार पर लक्की डोगरा पुत्र राज कुमार निवासी वनखंडी, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा, उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 1.76 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिस पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मैक्लोड़गंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रगति पर है।

पुलिस थाना मैक्लोड़गंज की टीम गश्त करते हुए टैंगलवुड रोड, फरसेटगंज से मैक्लोड़गंज मार्ग पर पंहुची तो उपरोक्त आरोपी सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। जिस पर पुलिस थाना मैक्लोड़गंज की टीम द्वारा शक के आधार पर उसकी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया