home page

बच्चे का गला रेत कर मां ने की जान देने की काेशिश

 | 
बच्चे का गला रेत कर मां ने की जान देने की काेशिश


बस्ती 13 मई (हि.स.)। जिले में एक बच्चे का शव उसके घर के अंदर मिलने के बाद सनसनी मच गई। माँ भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजी गई है। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव की है। बुधवार की सुबह हरदी गांव के रहने वाले संदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह की पत्नी कीर्ति सिंह अपने 6 वर्ष के बच्चे प्रभव सिंह के साथ घर पर थी। अचानक कमरे में चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर लोगों ने देखा तो प्रभव का शव पड़ा हुआ था। उसकी मां कीर्ति गंभीर रूप से घायल थी। कीर्ति अपने बेटे के शव के पास चीख रही थी।

प्रभारी चौकी दुबौला विवेकानंद तिवारी, दिनेश कुमार यादव, , कुंदन के साथ मौके पर पहुंचे और तड़प रही कीर्ति सिंह को डायल 112 टीम से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है।

घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि बच्चे की माँ ने ही गला रेत कर हत्या कर दी है और स्वयं का भी गला काटने का प्रयास किया है। मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर बनी है। पूरी घटना की जांच की जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी