शादी का झांसा देकर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार
देवरिया, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना गौरीबाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे ढाला के पास से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि 27 मई 2026 को थाना गौरीबाजार में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक बाल अपचारी उसकी पुत्री से शादी का झांसा देकर बातचीत करता था। आरोप है कि 25 मई 2026 को जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने विवाह से इनकार कर दिया और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

