home page

सिवनीः अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 6 थानों की संयुक्त टीम का छापा, 50 क्विंटल लाहन नष्ट

 | 
सिवनीः अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 6 थानों की संयुक्त टीम का छापा, 50 क्विंटल लाहन नष्ट


सिवनी, 20 सितंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सिवनी पुलिस के छह थानों की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत रविवार की सुबह कुचबंदिया मोहल्ला गंज में दबिश देकर 50 क्विंटल महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध’ किया है।

सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने रविवार को जानकारी कि पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। सिवनी पुलिस की छह थानो की संयुक्त पुलिस टीम क्रमशः कोतवाली, लखनवाड़ा, डूण्डासिवनी, बंडोल, महिला थाना, अजाक एवं रक्षित केंद्र सिवनी के लगभग 100 से अधिक पुलिस बल’ की संयुक्त टीम गठित कर गंज क्षेत्र के विभिन्न घरों एवं रेलवे ट्रैक के आसपास एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। संयुक्त पुलिस टीम को विभिन्न स्थानों एवं रेलवे ट्रैक के पास से लगभग 400 डिब्बे, लगभग 50 क्विंटल महुआ लाहन, 10 भट्ठियां, 20 ड्रम एवं अन्य निर्माण सामग्री’ मिली। पुलिस टीम द्वारा समस्त लाहन एवं भट्ठियों को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने कार्यवाही के दौरान ’34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध’ किया है।

सिवनी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ढाबों पर चेकिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

बंडोल पुलिस ने 19 सितंबर को ढाबों की सघन चेकिंग के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 लीटर कच्ची एवं देशी शराब, कीमत 2,980 रुपये जब्त की।

गिरफ्तार आरोपितों में चंद्रकुमार मर्सकोले, जगन्नाथ प्रजापति, सुनील अहिरवार और गनाराम यादव (सभी निवासी थाना बंडोल क्षेत्र) शामिल हैं। चारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया