home page

सीवान पुलिस व एसटीएफ की  संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधी कौसर साई गिरफ्तार

 | 
सीवान पुलिस व एसटीएफ की  संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधी कौसर साई गिरफ्तार


सीवान, 12 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के अभियान के तहत सीवान पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित अपराधी कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एम.एच. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिआउर निवासी अंसार साई के पुत्र कौसर साई को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कौसर साई का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में हत्या, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एम.एच. नगर थाना में मामले दर्ज हैं।

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी में एम.एच. नगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई, सीवान तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma