देवरिया: बिहार पुलिस और जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा
देवरिया, 09 जुलाई (हि.स.)। बिहार पुलिस और जीआरपी ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चोरी के मामले में वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी के 2,260 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सविरत्न गौतम ने गुरुवार को जीआरपी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के वांछित अभियुक्त छड्डू पासवान उर्फ छोटू पासवान (20) को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपित ने अपने साथी रवि कुमार और सरमन पासवान के साथ मिलकर पंजाब के जालंधर जिले में एक घर में चोरी की थी। चोरी का सामान नकदी तीनों ने आपस में बराबर-बराबर बांट ली थी। उसके दोनों साथियों को जीआरपी 4 जुलाई को चोरी के करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सामान एवं 89,569 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। छोटू की तलाश में टीम जुटी थी। पुलिस ने बुधवार रात उसे भी गिरफ्तार कर लिया। -----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

