तेरह साल का किशोर स्कूल नहीं गया : सिरदर्द का बोलकर फंदा लगा लिया
जोधपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। शहर के निकट राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की अग्रिहोत्री कॉलोनी में रहने वाले तेरह साल के एक किशोर ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। उसने स्कूल नहीं जाने की बात की और सिरदर्द होना बताया। फिलहाल पुलिस अब अग्रिम जांच में जुटी है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि फलोदी जिले के बाप स्थित बारू हाल अग्रिहोत्री कॉलोनी में रहने वाले 13 साल के बालक के अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को पता लगने पर उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके बड़े भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने मिलकर मर्ग की रिपोर्ट दी। फंदा लगाने से पहले किशोर ने अपने परिजन को सिरदर्द होने की बात की थी। बाद में फंदा लगा लिया। राजीव गांधी नगर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

