सोलर पैनल बेचने का झांसा देकर 2.35 लाख का फ्रॉड, शातिरों ने खाते में डलवाए रूपए
जोधपुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। शहर के माता का थान स्थित बलदेव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से सोलर पैनल बेचने के नाम पर 2.35 लाख रूपये ऐंठ लिए गए। शातिरों ने खाते में रूपये डलवाने के बाद फोन बंद कर दिया। पीडि़त की तरफ से अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर ए-26 में रहने वाले मनोहरसिंह पुत्र कालूराम देवड़ा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका संपर्क फिजा खान और अभिषेक नाम के शख्स से हुआ था। जिन्होंने उसे सनरूफ एनर्जी सोनित प्राइवेट लिमिटेड से सोलर पैनल बेचने की बात की थी। इस पर वह उनके झांसे में आया गया। 7 सितंबर को उनके कहे अनुसार खाते में अलग अलग मदों में 2.35 लाख रूपये डाल दिए। मगर बाद में शातिरों ने ना तो सोलर पैनल दिया और ना ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। शतिरों ने फोन भी बंद कर दिया। माता का थान पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

