home page

कैंट एरिया की तारबंदी काटते युवक को क्यूआरटी ने पकड़ा

 | 
कैंट एरिया की तारबंदी काटते युवक को क्यूआरटी ने पकड़ा


जोधपुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में कैंट एरिया की 11 गार्ड यूनिट की फेंसिंग काटते हुए एक युवक को क्यूआरटी ने पकड़ लिया। शिकायत के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान प्रहलाद राम चौधरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से रिंच, मोबाइल फोन, रस्सी और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद होने की बात सामने आई है।

रातानाडा पुलिस के अनुसार परिवादी नायब सूबेदार रोबर्ट मसीह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 24 सितंबर की रात क्यूआरटी ड्यूटी के दौरान युवक यूनिट की तारबंदी काटते हुए मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और वह लंगड़ा कर चल रहा था। पूछताछ में युवक ने दो दिन पहले करीब 70 फीट फेंसिंग काटकर ले जाने और उसे घर पर रखने की बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच एएसआई पन्नाराम की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश