home page

मां का घर पर आना जाना था : दंपती ने बनाया बेटी को बनाया हवस का शिकार

 | 
मां का घर पर आना जाना था : दंपती ने बनाया बेटी को बनाया हवस का शिकार


जोधपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। जिला पश्चिम में एक किशोरी को दंपती ने हवस का शिकार बनाया। आरोपित पति ने किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी ने सहयोग दिया। किशोरी की मां का दंपती के घर पर आना जाना था। पीडि़ता की मां की तरफ से अब केस दर्ज कराया गया है। घटना 15 सितंबर की है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मां का आरोप है कि उसका एमपी के छोटेलाल के घर पर आना जाना था। उसके साथ में उसकी बेटी भी छोटेलाल के घर आती जाती थी। 15 सितंबर को छोटेलाल ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। पीडि़ता की मां का आरोप है कि बेटी ने घटना की जानकारी रविवार को दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश