home page

अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, केस दर्ज

 | 
अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, केस दर्ज


जोधपुर, 07 मार्च (हि.स.)। सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस बनने के चक्कर में युवक हथियारों का भी इस्तेमाल करने लगे है। शहर के एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को पकड़ा। युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर हवाई फायर का वीडियो अपलोड किया था। उसने हवाई फायर के लिए अवैध पिस्टल को काम में लिया था। उसके खिलाफ अब आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार कमला नेहरू नगर विस्तार का एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आया था। जिसमें पता लगा कि एक युवक ने हवा में फायर इस वीडियो को डाला है। इस पर आईडी की जांच पड़ताल कर युवक का पता लगाया गया। युवक चांदना भाखर ज्योति नगर गली नंबर 5 निवासी प्रदीप बेगड़ पुत्र रमेश का नामजद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अब दस्तयाब कर लिया गया। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि हवाई फायरिंग अवैध पिस्टल से की गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि आरोपी को प्रदीप को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ चल रही है, साथ ही अवैध हथियार के संबंध में पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से लाया था। उसके खिलाफ पहले भी आम्र्स एक्ट का प्रकरण सामने आ रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश