पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
| Sep 18, 2026, 17:18 IST
जोधपुर, 18 सितम्बर (हि.स.)। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में 12वीं रोड पर पंजाब नैशनल बैंक के पास में किसी वाहन चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल की अब अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि मावडिय़ों की घाटी बलाई बस्ती सूरसागर निवासी राहुल भील की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रामचंद्र 14 सितंबर को पैदल पीएनबी शाखा के निकट से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे मेें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी अब अस्पताल में मौत हो गई। प्रतापनगर सदर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

