युवक बाइक पर चलता रहा, बार बार ओटीपी नंबर आते रहे : खाते से 2.34 लाख पार
जोधपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। निकटवर्ती मथानिया का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। वह अपनी बाइक पर चल रहा था तब बार- बार ओटीपी नंबर आते रहे। आखिरकार रूक कर देखा तो पता लगा कि खाते से किसी शातिर ने 2 लाख 34 हजार 76 रूपये उड़ा लिए है। पीडि़त युवक ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। अब मथानिया थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। घटना 26 जुलाई की होना बताया है।
मथानिया थानाधिकारी तुलसी ने बताया कि मांडियाईखुर्द निवासी केवलराम पुत्र भींयाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 26 जुलाई को अपनी बाइक पर चल रहा था। तब उसके मोबाइल पर बार- बार ओटीपी नंबर आ रहे थे। ओटीपी नंबर के माध्यम से उसके बैंक एकाउंट से 2 लाख 34 हजार 76 रूपये पार हो गए। पता लगने पर उसने पहले साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। थानाधिकारी तुलसी ने बताया कि मामले में अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

