home page

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई : अवैध खनन पर शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई : अवैध खनन पर शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम के बोरानाडा थाना में जिला विशेष टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पत्थरों से भरा एक ट्रक-डम्पर और दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया आईपीएस एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार सैन आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त बोरानाड़ा हिमांशु शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में की गई।

पुलिस के अनुसार, बोरानाड़ा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में जिला विशेष टीम एवं बोरानाडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुझावड़ गांव से करीब तीन किलोमीटर आगे उत्तर दिशा में पहाड़ी क्षेत्र के कच्चे एवं उबड़-खाबड़ रास्ते पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चुतराराम पुत्र घेवरराम, निवासी लूणावास खारा झंवर, पप्पूखां पुत्र हमीदखां मंगलिया, निवासी चिरायों की ढाणी हिंगोला झंवर तथा जहीर पुत्र दाउद, निवासी सिदरावत, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पत्थरों से भरा एक ट्रक-डम्पर एवं दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं।

पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल :

एएसआई भगाराम, गोकाराम, कांस्टेबल महेंद्र एवं महिपाल भी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश