home page

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग : पिता पुत्र के चेहरे खिले

 | 
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग : पिता पुत्र के चेहरे खिले


जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। श्रीगंगानगर से जोधपुर अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने आए एक शख्स का बैग में रह गया। रेलवे स्टेशन पर आकर पता लगा। इस पर पुलिस में इसकी जानकारी दी गई। तीन पहले गुम हुए बैग को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से पता लगाया गया। बैग पाकर पिता पुत्र के चेहरे खिल गए। बैग में पुत्र के पढ़ाई संबंधी जरूरी दस्तावेज थे। जिस ऑटो में यह लोग बैग भूले उसके नंबर भी फर्जी निकले। इस बारे अब ऑटो चालक के खिलाफ उदयमंदिर थाने में केस दर्ज हुआ है।

दरअसल श्रीगंगानगर के ज्ञानचंद अपने पुत्र को परीक्षा दिलवाने के लिए 23 मार्च को जोधपुर आए थे। उनके द्वारा सूचना दी गई कि रमजान हत्था से टैक्सी लेकर रेलवे स्टेशन पर उतरते समय वे जल्दबाजी में अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में पुत्र की शैक्षणिक मूल अंकतालिकाएं, पैन कार्ड, दो पर्स, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल चार्जर, कुछ कपड़े एवं 500 रूपए नगद सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहिन सी. के सुपरविजन तथा एडीसीपी नरेंद्र चौधरी प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नेतृत्व में सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

टैक्सी के रूट से लगाया पता :

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित टैक्सी का रूट ट्रेस कर वाहन नंबर की जानकारी प्राप्त की गई। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उसने टैक्सी को वर्ष 2017 में कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी। इस पर कांस्टेबल रूप सिंह द्वारा टैक्सी यूनियन से समन्वय स्थापित कर हुलिए के आधार पर गहन तलाश की गई, जिसके फलस्वरूप संदिग्ध टैक्सी का पता लगाया गया। इस पर टैक्सी चालक से संपर्क कर वाहन को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बुलाया गया, जहां टैक्सी के नंबर एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर भिन्नता पाई गई। सफल प्रयासों के परिणामस्वरूप परिवादी के सभी मूल दस्तावेज एवं सामान सुरक्षित बरामद कर उन्हें सुपुर्द किए गए। इस पर परिवादी ने अभय कमांड पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज :

अब उदयमंदि थाने के एएसआई किशोर सिंह की तरफ से टैक्सी चालक चांद मो. के खिलाफ टैक्सी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने का केस दर्ज किया गया। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश