home page

जोधपुर शहर में उत्पात का मामला : जमानत मिलने के बाद 9 लोग प्रकरण में गिरफ्तार

 | 
जोधपुर शहर में उत्पात का मामला : जमानत मिलने के बाद 9 लोग प्रकरण में गिरफ्तार


जोधपुर, 30 मार्च (हि.स.)। शहर के अंदरूनी क्षेत्र लायकान मोहल्ला- किलीखाना रोड पर गणगौर उत्सव में घुड़ला लेकर जा रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा था। जहां बाद में उनको जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने अब दर्ज प्रकरण में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपित के खिलाफ 15 केस सामने आए है, कुछ अन्य के खिलाफ भी एक -दो प्रकरण पहले से दर्ज हो रखे है। सदर कोतवाली पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।

शहर के अंदरूनी क्षेत्र लायकान मोहल्ला- किलीखाना रोड पर 28 मार्च की रात को घुड़ला पूजन को जा रही महिलाओं से हुए अभद्र व्यवहार, पथराव एवं गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की घटना के बाद उपजे बवाल पर पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा था। जिन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

एसीपी केंद्रीय मंगलेश चूंडावत ने बताया कि एक महिला की तरफ से दर्ज कराए प्रकरण में फैजल उर्फ कालू, अमन खां, साहिद, अकरम खां, मो. अली, इमरान उर्फ अलाज, अब्दुल रज्जाक, इमरान उर्फ रानू एवं समीर को मुकदमें में गिरफ्तार किया है। इसमें फैजल उर्फ कालू के खिलाफ पहले से ही 15 प्रकरण, साहिद व अकरम के खिलाफ एक-एक एवं मो.अली के खिलाफ 2 प्रकरण सामने आए है। पकड़े गए अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश