सेवानिवृत व्यक्ति को दोस्त बनकर कॉल किया : बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी
जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। शहर के सारण नगर सी रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति का अंजान शख्स ने दोस्त बनकर कॉल किया। अपनी बेटी के इलाज के लिए एक लाख रूपये धोखाधड़ी कर ठगी कर ली। बनाड़ पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि सारण नगर सी निवासी जयराम पुत्र पूनाराम सीरवी सरकारी सेवानिवृत है। उनके पास में 24 जुलाई को किसी शख्स ने उनका दोस्त बनकर कॉल किया और बेटी के इलाज के लिए एक लाख रूपये ठग लिए। शातिर ने डॉक्टर को ऑनलाइन पेमेंट खुद के मोबाइल से नहीं होने का झांसा देकर एक लिंक भेजा फिर खाते से राशि को उड़ा लिया। बाद में ठगी का अहसास होने पर उनके द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब बनाड़ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

