home page

साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार

 | 
साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार


जोधपुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। कमिश्नरेट में साइबर ठगी के केस बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर साइबर ठगी के सात प्रकरण संबंधित पुलिस थानों में दर्ज हुए है। इसमें किसी को के्रडिट कार्ड के नाम पर तो किसी को परिचित बनकर ठगा गया है। सात लोगों से तकरीबन दस लाख तक फ्रॉड हुआ है। मामलों में अब जांच थानाधिकारियों की तरफ से की जा रही है।

प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार यूआईटी कॉलोनी सेक्टर डी-61 में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र जयमल शर्मा ने रिपोर्ट दी कि 16 सितंबर को एक मोबाइल पर बात करने पर संबंधित ने बताया कि वह पेंशन ऑफिस में आया है। इस पर शातिर ने पीडि़त के मोबाइल से एपीके फाइल को डाउनलोड कर 2.22 लाख रूपये निकाल लिए। थानाधिकारी सुंदरकला की तरफ से जांच की जा रही है। इसी तरह के-227 इंद्रा कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी देवेंद्र चौहान पुत्र रामसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसे किसी शातिर ने कॉल कर के्रडिट कार्ड पर अतिरिक्त चार्ज का बोलकर ओटीपी नंबर हासिल कर लिए। फिर उसके बैंक एकाउंट से 1 लाख 52 हजार 329 रूपये निकाल लिए। कुड़ी भगतासनी पुलिस के अनुसार जे. सेक्टर की रहने वाली ममता जांगिड़ ने रिपोर्ट दी कि 15 जून को किसी शातिर ने उसे परिचित बनकर कॉल किया और खाते से 1 लाख 85 हजार रूपये की निकासी कर ली। वहीं धीरजपुरा झालामंड निवासी भींवराज पुत्र विशनाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि 15 जून को उसके पास में कॉल आया और शातिर ने के्रडिट कार्ड बनाने का बोलकर खाते से 1 लाख 5 हजार 229 रूपए निकाल लिए। जबकि जनता कॉलोनी कुड़ी भगतासनी के जगदीश कुमार पुत्र रामलाल की रिपोर्ट के अनुसार उसे किसी ने परिचित बनकर कॉल किया और फिर खाते से 1 लाख 48 हजार 888 रूपए निकाल लिए। घटना 15 सितंबर की है। इसी तरह झालामंड निवासी निर्मल कुमार को के्र डिट कार्ड के नाम पर ठगी कर ली गई। इधर शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार जोधाना होम्स सेक्टर 7 निवासी चेष्टा चौहान ने रिपोर्ट दी कि धनंजय भाटी नाम शख्स ने ऑन लाइन फ्रॉड कर खाते से रूपए निकाल लिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश