home page

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपये

 | 
वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपये


सिर्फ दो घंटे काम करने का दिया लालच, ठगों ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई राशि

जोधपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। शहर में एक युवक से वर्क फ्रॉम होम के नाम से पार्ट टाइम नौकरी के झांसे में ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को नौकरी का झांसा देकर ठग विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करवाते रहे। बार-बार राशि देने और फिर भी नौकरी नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ।

सरदारपुरा थाने में इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट में बीएम लॉ कॉलेज, सरदारपुरा निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पास रहेजकॉर्प के नाम की कम्पनी से एक टेलीग्राम लिंक एसएमएस के जरिेए 22 मई 2025 को आया। इसमें भेजने वाले ने उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया कि आपको इस लिंक पर एक आईडी क्रिएट करनी है। इस पर आपको रोजाना एक दो घंटे कार्य करना है। फिर उस लिंक को ऑपन करके एक आईडी क्रिएट की। आईडी सफलता पूर्वक क्रिएट हो गई। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में लोकेन्द्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से 7800 रुपये, आईडीएफसी फस्ट बैंक लोकेन्द्र सिंह के खाते से आरोपित के खाते में राशि 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग बैंकों के खातों में क्रेडिट कार्ड और अकाउंट से 14287, दस हजार, बीस हजार, 55791 रुपए, 49 हजार, पांच हजार, 34 हजार रुपये ट्रांसफर किए। ऐसे में कुल 276078 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद और राशि की डिमांड करने पर पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश