home page

एटीएम पर रूपए निकालने गया युवक : रूपए अटके, फ्रॉड का शिकार

 | 
एटीएम पर रूपए निकालने गया युवक : रूपए अटके, फ्रॉड का शिकार


जोधपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। शहर के प्रतापनगर स्थित कमला नेहरू नगर गुजराती कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 1.75 लाख रूपये पार हो गए। वह एक एटीएम पर रूपये निकालने गया था। रूपये नहीं निकले मगर बाद में फोन पे से रकम खाते से साफ हो गई। इस बारे में अब प्रतापनगर थाने में साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज कराया गया है।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गुजराती कॉलोनी कमला नेहरू नगर निवासी मो. वसीम पुत्र मो.हनीफ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कुछ समय पहले एक एटीएम पर रूपये निकालने के लिए गया था। मगर रूपए निकलने का मैसेज मिला पर रूपये अटक गए और वह निकाल नहीं पाया। इस बाद किसी शातिर ने फोन पे से खाते से रूपये निकाल लिए। उसके तकरीबन पौने दो लाख रूपये निकाले गए है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश