home page

इंटरनेट पर सस्ता फोन खरीदने के चक्कर में युवक गवां बैठा 1.75 लाख

 | 
इंटरनेट पर सस्ता फोन खरीदने के चक्कर में युवक गवां बैठा 1.75 लाख


जोधपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को इंटरनेट पर सस्ता फोन खरीदने का चक्कर महंगा पड़ गया। युवक ने एप्पल फोन के चक्कर में जालसाजी का शिकार हो गया। उससे पौने दो लाख रूपए की ठगी कर ली गई। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी तो बाद में शातिरों ने साइबर अधिकारी बनकर फिर ठग लिया। इस बारे में अब देवनगर थाने में रिपोर्ट हुई है। घटना 2 से 8 अगस्त के मध्य की है।

थानाधिकारी क मल किशोर ने बताया कि प्रथम पुलिया 2 ई 16 में रहने वाले किशोर कुमार डोसी पुत्र सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने इंटरनेट पर एप्पल फोन बिकाऊ का विज्ञापन देखा था। जिस पर बाद में दिए गए नंबर से बात की। तब शातिर ने फोन के लिए ऑन लाइन पेमेंट का कहा। वह झांसे में आता गया और ऑन लाइन रूपए भेजता रहा। उसे ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत डाली। बाद में शातिरों ने उससे साइबर अधिकारी बनकर फिर ठगी कर ली। उससे कुल 1 लाख 75 हजार रूपए ठग लिए गए। घटना 2 से 8 अगस्त के बीच होना बता रहा है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश