साइबर ठगी : म्यूल एकाउंट का पैसा चेक से निकालकर फ्रॉडस्टर को दिया
जोधपुर, 28 मई (हि.स.)। साइबर ठगी का पैसा म्यूल एकाउंट के जरिए खातों उपलब्ध करवाने के पास पहुंच रहा है। बार बार मिल रही शिकायतों पर पुलिस म्यूल एकाउंट धारकों पर शिकंजा कस रही है। इस बार भगत की कोठी की एक युवती के खाते में फ्रॉड डेढ़ लाख रूपया आने पर उसके खिलाफ उदयमंदिर थाने में केस दर्ज हुआ है। युवती ने फ्रॉड का पैसा चेक से निकालकर फ्र ॉड करने वाले को दिए है। युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उसे नोटिस जारी किया गया है। गुजरात और बैंज्लूरू से इस बारे में शिकायत मिली थी।
उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि भगत की कोठी की रहने वाली एक युवती के खिलाफ साइबर फ्रॉड से संबंधित केस दर्ज किया गया है। युवती के म्यूल एकाउंट में तकरीबन डेढ़ लाख रूपया है। यह पैसा मार्च अंतिम सप्ताह और अप्रेल माह के बीच आया है। युवती ने रूपया बाद में कचहरी स्थित एक बैंक के जरिए चेक से निकाले और फ्रॉड करने वाले को दिए है। युवती के खिलाफ साइबर फ्रॉड संबंधी के स दर्ज किया गया है। उसे नोटिस जारी किया गया है, गिरफ्तार नहीं किया गया। सबइंस्पेक्टर रीना कुमारी की तरफ से उदयमंदिर थाने में युवती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

