home page

बिल्डिंग निर्माण में ठेका दिलाने के लिए बढ़ाई नजदीकियां : चेक चुराकर 42.98 लाख निकाले

 | 
बिल्डिंग निर्माण में ठेका दिलाने के लिए बढ़ाई नजदीकियां : चेक चुराकर 42.98 लाख निकाले


जोधपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। शहर के माता का थान स्थित रामसागर चौराहा के पास रहने वाले बिल्डिंग कारोबारी से एक शख्स ने नजदीकियां बढ़ाकर इमारतों का ठेका दिलाने का झांसा दिया। नजदीकियां बढ़ाने के बाद मौका पाकर बिल्ंिडग कारोबारी के कार्यालय बैंक के चेक, पासबुक और अन्य दस्तावेज चुरा लिए। आरोपित ने बाद में बैंक में चेक लगाकर खाते से 42 लाख 98 हजार रूपये निकाल लिए। पीडि़त ने घटना को लेकर माता का थान पुलिस थाने मेें रिपोर्ट दी है। जांच थानाधिकारी अनिल कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित रामसागर चौराहा के पास मंदिर के सामने रहने वाले ललित कुमार पुत्र भगवानराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी है। इसका कहना है कि वह बिल्डिंग निर्माण का काम करता है। इस साल जनवरी में रोहतक हरियाणा का रहने वाला आनंदसिंह उससे मिला था। बाद में उसने बताया कि वह उसे बड़ी बड़ी जगहों पर बिल्डिंग का ठेका दिला सकता है। आनंदसिंह के कहने पर उसने हामीं भर दी। फिर उसने नजदीकियां बढ़ाई और कार्यालय आने जाने लगा। मौका पाकर उसने परिवादी की बैंक के चेक, पासबुक आदि दस्तावेज चोरी कर लिए। फिर उन्हें बैंक में लगाकर 42 लाख 98 हजार रूपये निकाल लिए।

पता लगने पर आरोपित से चेक और दस्तावेज का तकाजा किया गया तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। माता का थान पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश