home page

जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड

 | 
जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड


जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली जोधपुर लगातार सुर्खियों में है। यहां पर आए दिन मिलने वाली अवांछिय सामग्री के चलते जेलर सस्पेंड तक हो चुके है और जेल अधीक्षक एपीओ कर दिए गए है। एक बार फिर जेल में मोबाइल सिम कार्ड मिला है। मंगलवार की शाम को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब यह सिमकार्ड मिला। जोकि शुगर मशीन के ढक्कन के पीछे छिपाकर रखा गया था। इस बारे में कारापाल की तरफ से रातानाडा थाने में कुछ बंदियों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर जेल के कारापाल कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक जेल में एक घंटे का सर्च अभियान चलाया गया। एक बैरिक में तलाशी ली गई तब एक शुगर रोग मशीन के ढक्कन के पीछे मोबाइल की सिम मिली। चार बंदी इस बैरिक में थे जिन्होंने आरंभक पूछताछ में सिम के बारे में अनभिज्ञता जता दी। रिपोर्ट मेें चार बंदियों बद्रीराम, गंगाराम, अमलेश एवं दाउराम को नामजद किया गया है। रातानाडा पुलिस अब जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश