home page

नशीली दवाइयों की अवैध ब्रिकी के खिलाफ अभियान

 | 
नशीली दवाइयों की अवैध ब्रिकी के खिलाफ अभियान


जोधपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय , औषधि नियत्रण विभाग व नारकोटिक्स विभाग ने सूरसागर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जानकारी पर यह छापेमारी की गई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर नतीशा जाखड के सुपरविजन में सूरसागर थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में औषधि नियत्रण विभाग व नारकोटिक्स विभाग के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर सूरसागर क्षेत्र में नशीली दवाइयों की अवैध ब्रिकी के खिलाफ सघन तलाशी अभियान के लिए सर्किल स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

उक्त टीमों ने उच्च अधिकारियों के सुपरविजन एवं निर्देशानुसार कालीबेरी व चौपड खनन एरिया के आस-पास मेडिकल की दुकानों व अन्य स्थानों पर अवैध नशीली दवाईयों की ब्रिकी के संबंध में एवं अवैध दवाईयों संबंधी गतिविधियों को लेकर सघन पड़ताल की।

पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत ने बताया कि औषधि नियत्रंण विभाग से आशीष गज्जा डीआई व किशोर पंवार डीआई तथा नारकोटिक्स विभाग से अंतरसिंह इटेलीजेंस ऑफिसर, राजेश चौधरी जूनियर इटेलीजेंस ऑफिसर, रवि रंजन जुनियर इटेलीजेंस ऑफिसर आदि शामिल रहे।

दो दुकानों में ब्रिकी व स्टॉक के संबंध में अनियमिताएं पाई जाने पर नियमानुसार औषधि नियत्रंण विभाग के अधिकारियों द्वारा मौका रिपोर्ट बनाई गई। औषधि विभाग के उच्च अधिकारियों को लाईसेंस निलबंन व निरस्त के संबंध में प्रेषित कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश