home page

एएनटीएफ ने नाकाबंदी में पकड़ी स्वीफ्ट कार : दो कट्टों में भरा मिला 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त

 | 
एएनटीएफ ने नाकाबंदी में पकड़ी स्वीफ्ट कार : दो कट्टों में भरा मिला 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त


कार सवार गिरफ्तार, डांगियावास पुलिस को सौंपा

जोधपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर बनाई गई एएनटीएफ की जोधपुर टीम ने डांगियावास बाईपास रोड पर नाकाबंदी में एक स्वीफ्ट में अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार में 45.260 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपित को बाद में डांगियवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि डांगियावास बाईपास रोड पर एएनटीएफ की जोधपुर टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। टीम के बीट प्रभारी परमीत चौहान ने एक संदिज्ध स्वीफ्ट कार को बाईपास पर रूकवा कर तलाशी ली तब उसमें दो कट्टों में लादा गया 45.260 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर उसे लाने वाले तस्कर बालोतरा जिले के छतरवालों की ढाणी चारलाई कल्याणपुर निवासी राजेंंद्र कुमार पुत्र जेठाराम को गिरफ्तार किया गया। उससे अब डोडा पोस्त के संबंध में पड़ताल की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश