जयपुर नगर निगम का हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते ट्रैप
| May 14, 2026, 13:32 IST
जयपुर, 14 मई (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को नगर निगम में कार्रवाई करते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। कार्रवाई के दौरान एक दलाल को भी पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने दोनों आरोपितों को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में रिश्वतखोरी की पुष्टि हुई है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

