home page

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


झांसी, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया ।

थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार मथुरापुरा तिराहा, चौकी बिजौली क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवनगर निवासी मनीष गोस्वामी,अंजनी मोहल्ला निवासी

साहिल अहिरवार के रूप में हुई।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया