home page

मिड-डे मील के चेक में कूटरचना कर 2.15 लाख हड़पने वाला आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

 | 
मिड-डे मील के चेक में कूटरचना कर 2.15 लाख हड़पने वाला आरोपित शिक्षक गिरफ्तार


15 हजार के चेक में छेड़छाड़ कर रकम 2.15 लाख दर्शाने का आरोप, मऊरानीपुर पुलिस ने दबोचा

झांसी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

झांसी में मऊरानीपुर थाना पुलिस ने मिड-डे मील योजना की धनराशि के चेक में कूटरचना कर सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 15 हजार रुपये के चेक में छेड़छाड़ कर उसे 2.15 लाख रुपये का दर्शाया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार के मुताबिक, ग्राम पंचायत बौड़ा की प्रधान सीमा सिंह पत्नी हृदेश सिंह ने 9 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया कि गोविन्ददास आर्य ने माध्यमिक विद्यालय ग्राम बौड़ा में मिड-डे मील भोजन योजना की धनराशि के 15 हजार रुपये के चेक में कूटरचना कर रकम 2,15,000 रुपये कर दी और सरकारी धन का गबन किया।

तहरीर के आधार पर मऊरानीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 316(5) और 336(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गुरुवार को रानीपुर रोड पर सुखनई नदी के किनारे से आरोपी गोविन्ददास आर्य पुत्र देवकीनंदन आर्य, निवासी नई बस्ती देवरीसिंहपुरा, मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह परिहार और कांस्टेबल आकाश चौधरी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया