झाड़ग्राम में लॉरी से 1200 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, चालक गिरफ्तार
झाड़ग्राम, 25 जुलाई (हि.स.)।
झाड़ग्राम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात बालिभाषा फ्लाईओवर के निकट लोहे के पाइप से लदी एक लॉरी से लगभग 1,200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में लारी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोलकाता से ओडिशा जा रही लोहे के पाइप से लदी लॉरी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर झाड़ग्राम के बालिभाषा फ्लाईओवर के निकट वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लारी से लगभग 1,200 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ।
गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड निवासी राजू मुंडारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है।
झाड़ग्राम जिला पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया जा रहा था, इसे कहां पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

