home page

झांसी : कलयुगी बेटे ने की मां की सिलबट्टे से हमलाकर ली जान

 | 
झांसी : कलयुगी बेटे ने की मां की सिलबट्टे से हमलाकर ली जान


झांसी : कलयुगी बेटे ने की मां की सिलबट्टे से हमलाकर ली जान


झांसी, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा गांव में मंगलवार को एक शराबी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के आरोपित को आलाकत्ल सिलबट्टे सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित बेटा आत्माराम अहिरवार पुत्र पजनलाल नशे की हालत में शाम को घर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां हरकुंवर (76) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पास में रखे सिलबट्टे से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया।

सूचना मिलते ही रक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपित बेटे आत्माराम को देर शाम को आलाकत्ल सिलबट्टे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया