home page

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

 | 
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल


पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को लिया हिरासत में

झांसी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि छर्रे लगने से उसका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट निवासी नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी कुसुम देवी पत्नी रज्जन अपने घर के पास दो पक्ष में झगड़े को देख रही थी। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली तमाशबीन कुसुम देवी को लगी और वह वहीं गिर गई जबकि उसके पास खड़ा उसका पुत्र राहुल को छर्रे लग गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जमीन पर पड़े मां बेटे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया और पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने मृतका के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

एसपी सिटी का है कहना

इस संबंध में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट स्थित भांडेरी गेट के पास बाल्मीकि समाज के दो परिवारों जितेंद्र व अमित बाल्मीकि में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों रिश्तेदार हैं। विवाद के दौरान पथराव शुरू हो गया इसे देखने के लिए पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय कुसुम व उसका बेटा राहुल बाहर निकला। इसी दौरान जितेन्द्र पक्ष के द्वारा अमित पक्ष पर फायरिंग कर दी गई। गोली कुसुम व कुछ छर्रे राहुल को फ् लगे। इससे दोनों घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। दोनों को लोगों द्वारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का उपचार किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया