home page

झांसी : ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार

 | 
झांसी : ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार


झांसी : ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो और गिरफ्तार


नकदी, मोबाइल व लाखों क्वाइन्स बरामद

झांसी, 03 मई (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आईपीएल क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की धमक कमजोर नहीं हो रही है। कई बड़े सट्टा माफियाओं को जेल भेजने के बाद रविवार काे प्रेमनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा की बुकिंग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी व अन्य सामग्री बरामद की है।

जानकारी देते हुए सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगरा नैनागढ़ निवासी राहुल गौतम और रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अथोदना निवासी जयपाल राजपूत को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की बुकिंग से संबंधित जानकारी पाई गई।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख अस्सी हजार रुपये नकद और लगभग 44 लाख 66 हजार 59 रुपये की क्वाइंस (ऑनलाइन ट्रांजैक्शन/सट्टा से जुड़ी रकम) बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित लंबे समय से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क बनाकर लोगों को इसमें शामिल कर रहे थे।

प्रेमनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया