home page

झाबुआ: गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध रात भर चले अभियान में 25 ईनामी आरोपी गिरफ्तार

 | 
झाबुआ: गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध रात भर चले अभियान में 25 ईनामी आरोपी गिरफ्तार


झाबुआ: गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध रात भर चले अभियान में 25 ईनामी आरोपी गिरफ्तार


झाबुआ: गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध रात भर चले अभियान में 25 ईनामी आरोपी गिरफ्तार


झाबुआ, 01 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नियंत्रण तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के अंतर्गत गत रात्रि संपूर्ण जिले में सघन कोम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान 25 ईनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारी सहित 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत गुरुवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात में पुलिस द्वारा सघन कांबिंग गश्त की गई। अभियान के दौरान 13 गिरफ्तारी वारंट एवं 12 स्थायी वारंटियों सहित कुल 25 ईनामी आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। रातभर चले इस अभियान के दौरान जिले की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की गहन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारी सहित 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। गश्त के दौरान 13 गिरफ्तारी वारंट एवं 12 स्थायी वारंटियों सहित कुल 25 ईनामी आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी के अनुसार अभियान में 20 संपत्ति संबंधी प्रकरणों की जांच के साथ ही 97 गुंडों एवं 77 निगरानी बदमाशों की भी चेकिंग की गई, जबकि 01 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया, और 203 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 77,900 रूपये का समन शुल्क वसुला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा