home page

पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया

 | 
पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया


रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। रांची के लालपुर थाने की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों का नाम विक्की और किशन कुजूर है। विक्की के ऊपर रांची में आठ मामले दर्ज हैं। वहीं किशन कुजूर के ऊपर एक मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर रांची जिला के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से पांच पीस चांदी के सिक्के, पायल और बिछिया, 17 हजार 296 रुपये नगद बरामद किया है। लालपुर थाना में एक अप्रैल को एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया था कि बंद घर को कुछ चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की और इन दोनों चोर को गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे