home page

चतरा से एक करोड़ की अफीम व डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 | 
चतरा से एक करोड़ की अफीम व डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार


चतरा,25 जुलाई (हि.स.)। चतरा पुलिस ने कुंदा के तेगम गांव से 7.540 किलोग्राम अफीम और 293.900 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तेगम गांव निवासी जलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शनिवार को प्रेस वार्ता में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। टीम में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एएसआई अशोक कुमार मंडल व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पलामू के पांकी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की थी। वहां से अफीम और डोडा लाकर तेगम में छिपाया गया था। जिसे बिहार में तस्करी कर बेचने की योजना थी। एसपी ने कहा कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी