लातेहार में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार
लातेहार, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर अफीम तस्करी के दो आरोपिताें को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालुभांग पंचायत के इंदुआ और हेरनहोपा गांव के अफीम खेती मामले के आरोपित अपने घर पर मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदुआ निवासी बिनेश्वर यादव और हेरनहोपा निवासी कनन गंझू उर्फ कुंदन गंझू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई अनूप कुमार, एएसआई छोटू पंडा, जितेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, महिला आरक्षी संगीता कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

