home page

बंद घर का ताला तोड़कर 25 लाख के गहनों की चोरी

 | 
बंद घर का ताला तोड़कर 25 लाख के गहनों की चोरी


रांची, 04 जून (हि.स.)। रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नकद और लगभग 25 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली। इस संबंध में न्यू खटंगा निवासी अनीश कुमार भारती ने खेलगांव थाना में मामला दर्ज कराया है।

शिकायत के अनुसार पीड़ित परिवार नेपाल यात्रा पर गया हुआ था। नेपाल यात्रा से लौटने के बाद देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जब उन्होंने हर रूम में जाकर देखा तो पता चला कि सारे गहने और नकदी चोरी हो गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे