दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
रांची, 18 नवंबर (हि.स.)। रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित हटिया में किराये के मकान रहता है। जहां वो बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची लौटी तो उसने अपने परिजन को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की।
इसके बाद परिजनों बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर की तरफ से परिजनों को बताया गया की बच्ची के साथ गलत काम किया गया है। इसके बाद पीड़िता की मां ने जगरनाथपुर थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जगरनाथपुर थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपित जीतन मांझी हटिया के एकता नगर में है। उसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

