पत्नी के बच्चा हुआ है : दो तीन महिनों से आऊंगा, बाद पता लगा लाखों के जेवरात गायब
दिवाली की सफाई के लिए रखे गए युवक पर आभूषण चोरी का आरोप, पुलिस जुटी जांच में
जोधपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के पावटा सी रोड स्थित गली नंबर 11 में एक घर में लाखों के जेवरात व इलेक्ट्रानिक सामान चोरी हो गया। घर डॉक्टर का है। डॉक्टर ने दिवाली की सफाई के लिए एक युवक को रखा था। सप्ताह भर की सफाई के बाद अचानक भाग गया। बाद में पता लगा कि लाखों के जेवरात और आइटम गायब है। अब डॉक्टर की तरफ से महामंदिर थाने में नामजद नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा सी रोड रूप नगर गली नंबर 11 वास्तु सिद्ध में रहने वाले डॉक्टर हनुमानसिंह पुत्र खंगारसिंह चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर को अशोक सिंह नाम के शख्स को घर की साफ सफाई के लिए रखा था। दिवाली के चलते घर की साफ सफाई करवाई जानी थी। 18 अक्टूबर को घर को चैक किया तो वहां से चांदी के दो थाळ, सोने की पांच छह लूंग जोडिय़ां, लॉकेट, सैमसंग कंपनी का मोबाइल, एप्पल की घड़ी के साथ चांदी के अन्य छोटे मोटे आभूषण गायब मिले।
19 को उसे फोन किया तो कहा कि वह ब्यावर आ गया है और उसकी पत्नी के बच्चा हुआ है। ऐसे में वह दो तीन महिनों तक अब वापिस नहीं आएगा। रिपोर्ट में आरोप है कि अशोक सिंह ने उनके घर में चोरी की है। अब फोन भी बंद कर दिया है। महामंदिर पुलिस ने घटना को लेकर अब जांच आरंभ की है। फिलहाल नामजद युवक का फोन बंद है, बाद में उसे टे्रस कर लाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

