home page

परिवार के लोग घर में मौजूद : 27 लाख के आभूषण चोरी

 | 
परिवार के लोग घर में मौजूद : 27 लाख के आभूषण चोरी


जोधपुर, 21 मई (हि.स.)। शहर के निकट उचियारड़ा गांव में एक घर में 19-20 मई की रात में चोरी हो गई। वक्त घटना परिवार के लोग घर में ही थे। कुछ अलग कमरें में तो कोई छत पर सो रहा था। गर्मी के चलते चोर तडक़े 3-4 बजे के बीच घर में दाखिल हुए और चोरी वारदात को अंजाम देकर गए। सुबह जाग होने पर घटना पता लगा। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक कार संदिज्ध नजर आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घर से 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात पार हुए है। एयरपोर्ट थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि उचियारड़ा निवासी श्रवणराम पुत्र खिंयाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि 19-20 मई की रात को परिवार के लोग घर में ही थे। तडक़े तीन चार बजे के बीच में अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और एक कमरें में रखी अलमारी का लॉक तोडक़र वहां से 15 तोला सोना और डेढ़ किलो के तकरीबन चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। कई गाडिय़ां आती जाती दिखी है, मगर एक संदिज्ध कार भी लगी है। फिलहाल इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। नंबर भी साफ नजर नहीं आ रहे है। चोरी गए गहनों की अनुमानित तौर पर कीमत 25-27 लाख है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश