home page

बीजापुर में तीन अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी से दो करोड़ के आभूषण लूट लिए

 | 
बीजापुर में तीन अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी से दो करोड़ के आभूषण लूट लिए


बीजापुर, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल हाईवे 63 पर पांडे मुर्गा गांव के समीप सोमवार की शाम 03 अज्ञात लोगों ने चाकू के नोंक पर लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स लुट कर जंगल की ओर भाग निकले।

भैरमगढ़ स्थित ज्वेलरी दुकान से ज्वेलर्स स्वरूप सोनी रोज की तरह गीदम जा रहे थे। शाम के लगभग 6.15 बजे जैसे ही टेक्सी (तूफान वाहन) पांडे मुर्गा के समीप पहुंची इस दाैरान तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से उतर वाहन को रोका और चाकू की नोंक पर ज्वेलर्स से बैग छीन भाग निकले। बैग में करीब 1300 ग्राम सोने के आभूषण थे। इनकी कीमत 01 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा बैग में 15 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण भी थे, जिनकी कीमत करीब 25 से 28 लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में नेलसनार थाना प्रभारी विवेकानंद पटेल ने आज घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने घटना के बारे में सूचना दी है। ज्वेलर्स द्वारा कितने के जेवरात रहे इसका आकलन किया जा रहा है।

बदमाश कौन थे और उन्होंने वारदात को किस तरह अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और वारदात स्थल से जुड़े सुराग खंगाल रही है। वारदात के बाद बदमाश कुछ दूरी पर व्यापारी और ड्राइवर के मोबाइल फोन फेंककर फरार हो गए। वारदात के बाद किसी तरह व्यापारी पुलिस थाने पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे 63 नेलसनार से भैरमगढ़ के बीच हुई लुट की वारदात से दहशत बन गया। चौबीस घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर हुई इस घटना को लेकर बेखौफ होकर आने जाने वालों के लिए चिंता का विषय है।

बता दें कि धनतेरस की रात जगदलपुर के संजय मार्केट स्थित एक सराफा दुकान में भी चोरी हुई थी। ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं और बच्चों ने करीब 1200 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये बताई गई थी। हालांकि, इस सबंध में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे