home page

महिला समेत दो रेल यात्रियों के आभूषण और मोबाइल चोरी, मुकदमा दर्ज

 | 

महोबा, 08 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्री समेत दो लोगों के जेवरात, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जनपद सुल्तानपुर के थाना मोतिहारपुर के भार दुलेचा गांव निवासी सुरेखा शर्मा ने वह 25 मार्च को तुलसी एक्सप्रेस में मुंबई से सुल्तानपुर की यात्रा कर रही थी। ट्रेन महोबा स्टेशन के आगे आउटर में पांच मिनट के लिए खड़ी हुई तभी किसी ने मौका पाकर उसका हैंड बैग पार कर दिया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। बैग में मोबाइल, पायल, मंगलसूत्र, चैन समेत अन्य दस्तावेज थे।

वहीं एमपी के ग्वालियर में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गांव जगरूपपूरा गांव निवासी केशव सिंह ने बताया कि वह 19 जनवरी को महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर से ग्वालियर की यात्रा कर रहा था। रास्ते में बांदा रेलवे स्टेशन के पास किसी ने उसका 22 हजार रूपये कीमत का मोबाइल पार कर दिया, जिसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिसकी सूचना पीड़ित ने जीआरपी थाना महोबा में दी।

बुधवार को थानाध्यक्ष अजय भदौरिया ने बताया कि चोरी की घटनाओं का मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी