home page

डॉक्टर के यहां गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी

 | 
डॉक्टर के यहां गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी


नोएडा, 27 अप्रैल (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर से लाखों रुपये कीमत की जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने गई थी। इसी बीच यह वारदात हुई।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने साेमवार काे बताया कि बीती रात को अनामिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के एक में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से गई थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर उनके घर की अलमारी में रखे हुए लाखों रुपये कीमत के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी