home page

झाबुआ: रातीमाली में कीमती जेवरात चुराने के आरोपितों की गिरफ्तारी

 | 
झाबुआ: रातीमाली में कीमती जेवरात चुराने के आरोपितों की गिरफ्तारी


झाबुआ, 19 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला अंतर्गत पारा चौकी क्षेत्र के ग्राम रातीमाली में एक मकान से कीमती जेवरात सहित नकदी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपित कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस जानकारी अनुसार आरोपितों द्वारा पूछताछ में उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कमलेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि चौकी पारा क्षेत्र थाना कोतवाली झाबुआ क्षेत्रांतर्गत ग्राम रातीमाली में 04 जुलाई की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर फरियादी ईश्वर रावत के घर से सोने के आभूषण, चांदी के गहने एवं नगदी रुपये चोरी कर लिये गये थे। घटना के संबंध में थाना झाबुआ चौकी पारा पर अपराध क्रमांक 658/2026, धारा 331(1), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा अपराध के शीघ्र अनुसंधान एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया, तथा घटना स्थल एवं घटनास्थल के आसपास प्रमुख मार्गो का निरीक्षण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, और पुलिस टीम (आर.सी. भास्करे, उप निरीक्षक पल्लवी भाबर एवं रामसिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक फतेसिंह बांगडिया एवं रमेश निनामा, प्रधान आरक्षक मनोहर भुरिया, रतन मोरी, इन्द्रदेव परमार, मनोज भुरिया एवं आरक्षकगण) द्वारा लगातार प्रयास, तकनीकी एवं विवेचनात्मक कार्यवाही तथा मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई। परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा आरोपी धनसिंह उर्फ धनिया पुत्र बनसिंह अलावा, निवासी ग्राम काकड़वा तथा राकेश पुत्र पिरम अलावा, निवासी ग्राम बगोली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है, बरामद कर जप्त कर लिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा