home page

जौनपुर : लूट के दाे आरोपित गिरफ्तार

 | 
जौनपुर : लूट के दाे आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में सरायख्वाजा थानान्तर्गत एसओजी व सर्विलांस टीम ने लूट की घटना के मामले में दो आरोपित को बुधवार गिरफ्तार किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर विजय चौधरी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं एसओजी की पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से अभियान

के तहत पदुमपुर तिराहे वाली लूट की घटना के दो आरोपितों काे पकड़ा है। गिरफ्तार आराेपिताें की पहचान मुलायम यादव उर्फ विवेक पुत्र गुलाब यादव निवासी बड़ौना, थाना शाहगंज और सनुप प्रजापति पुत्र पारसनाथ प्रजापति निवासी सुल्तानपुर हाय, थाना कोतवाली हैं। दाेनाें के खिलाफ

पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र